स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर राजगढ़ में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार । भोपाल से आकाशवाणी के जरिए विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर राजगढ़ में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार ।
भोपाल से आकाशवाणी के जरिए विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन
राजगढ //
जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन ऑल इंडिया रेडियों के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र (प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार गौतम टेटवाल, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महीप किशोर तेजस्वी, सहित विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया। उसके पश्चात स्वामी विवेकानंद के विश्व प्रसिद्ध शिकागो उद्बोधन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। तत्पश्चात सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने आभार व्यक्त किया।।

आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश