स्वामी विवेकानंद जयंती पर महादेव मित्र मंडल ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन विवेकानंद के विचारों में सनातन धर्म के आधार वेदांत का अधिक दर्शन होता है/ श्री पाठक
स्वामी विवेकानंद जयंती पर महादेव मित्र मंडल ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
विवेकानंद के विचारों में सनातन धर्म के आधार वेदांत का अधिक दर्शन होता है/ श्री पाठक
सारंगपुर//
जीवन चार पुरुषार्थ बताए हैं धर्म अर्थ काम और मोक्ष मोक्ष अर्थात जीवन की अंतिम सफलता इनके सापेक्ष जब वह अपना जीवन व्यतीत करता है तब उनका जीवन एक सफल जीवन कहलाता है तथा सारा समाज व सारा देश सारा विश्व उसको याद करता है उसका स्मरण करता है समकालीन आधुनिक भारतवर्ष में भारत के इतिहास पर जब हम दृष्टिपात करते हैं तो स्वामी विवेकानंद जैसा महान दार्शनिक महानतम समाज सुधारक हमें दिखाई देता है जिसने भारतीय जनजीवन की भारत के प्रति विश्व की पूरी दृष्टि बदल दी उनके समस्त चिंतन समस्त साहित्य में हमें भारतीय सनातन धर्म के जो आधार है उस वेदांत के दिग्दर्शन होते हैं जो समग्र विश्व में शांति का संदेश देते हैं यह बात नगर की धार्मिक संस्था महादेव मित्र मंडल के तत्वाधान में रविवार को मुखर्जी चौक में युवा दिवस के उपलक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य जितेंद्र पाठक ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों के बीच कहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल के संगठन मंत्री दिनेश सिसोदिया ने स्वागत भाषण देते हुए मंडल की कार्यप्रणाली तथा आगामी कार्य योजना से सभी को अवगत कराते हुए पूजा हवन सामग्री खाने पीने की वस्तुओं में देव चित्रों के उपयोग वाली वस्तुओं का बहिष्कार व समाज जागृति करना। ऑनलाइन मार्केटिंग की वजह से जो स्थानीय व्यापार और बाजार में मंदी छाई है उसके खिलाफ जन जागृति करना राम नाम, महायज्ञ का आयोजन करना यह मंडल के आगामी कार्यक्रमों में शामिल रहेगा । कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद सहित अन्य ने भी अपने विचार रखें वही पर्यावरण प्रेमी नंदकिशोर सोनी ने आज का युवा नशे की गिरफ्त में समाता जा रहा है उस पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही। सभी अतिथियों द्वारा स्वामी में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम परिसर में जितेंद्र सोलंकी कमल पुष्पद स्वदीप सोलंकी तथा संदीप जाधव ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्थल को सजाया कार्यक्रम का संचालन मंडल के महासचिव एडवोकेट ब्रजकिशोर चौहान ने किया तथा आभार मंडल के अध्यक्ष ओम पुष्पद ने माना इस दौरान पर्यावरण प्रेमी दल संस्था जय भारत संस्था तुलादान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर