अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आज होगा सामूहिक हनुमान चालीसा 1100 भक्तो के द्वारा सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा संकीर्तन रैली निकालते हुए श्री राम मंदिर मुकेरवाडी में होगा महाआरती का आयोजन
अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आज होगा सामूहिक हनुमान चालीसा
1100 भक्तो के द्वारा सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा
संकीर्तन रैली निकालते हुए श्री राम मंदिर मुकेरवाडी में होगा महाआरती का आयोजन
सारंगपुर
सारंगपुर में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल की मनसा अनुसार नगर के सकल हिंदू समाज की बैठक बुधवार शाम को साई मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को भव्यता पूर्वक मनाने का विचार विमर्श किया गया। जिसके तहत 11 जनवरी शनिवार को शाम 6 बजे नया बस स्टैंड पर नगर सहित आसपास के संत महंतों की उपस्थिति में 1100 लोगों का सार्वजनिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा तथा हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभी लोग संकीर्तन यात्रा रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से निकलते हुए श्री राम मंदिर मुकेरवाडी पहुंचेंगे। जहां भगवान श्री राम की महा आरती का आयोजन फूलमाली समाज द्वारा किया जाएगा। साथ ही महाप्रसादी का वितरण भी होगा। कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी आनंद सक्सेना ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हनुमान चालीसा पाठ कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, फूल माली समाज अध्यक्ष शिवनारायण पुष्पद काका, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, राधेश्याम महेश्वरी, संजय विजयवर्गीय, बजरंग दल जिला संयोजक निकेश पुष्पद, कमल राठौर, राकेश पुष्पद, सुनील बागवान, महेश पाटीदार, दिनेश शर्मा, अमित पुष्पद सुहानी, संतोष प्रजापति सहित बडी संख्या में सभी समाजों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

भिंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति पर लगी रोक
CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो, हमशक्ल को देखकर चौंके अंशुल कंबोज
एशेज में हार के बाद इंग्लैंड बोर्ड का बड़ा कदम, चयन प्रक्रिया में बदलाव
प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में भावुक दिखे अखिलेश यादव और शिवपाल
जासूसी ऑपरेशन के बीच क्रैश हुआ दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
जीतू पटवारी का सुझाव: सरकारी उत्सवों पर एक साल का प्रतिबंध लगे
महू में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान सिंघार ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में मामूली गिरावट
भीड़ और कैमरों से घिरीं आलिया भट्ट, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर