*लायंस क्लब सारंगपुर द्वारा कंबल वितरण गतिविधि सराहनीय:-  मंत्री  टेटवाल*

उक्त विचार मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम  टेटवाल ने लायंस क्लब सारंगपुर की कंबल वितरण गतिविधि की सराहना करते हुए क्लब सदस्यों के बीच  विचार व्यक्त किए 
 क्लब अध्यक्ष लायन प्रभा राजेंद्र पालीवल द्वारा भी जरूरत अनुसार और भी कंबल वितरण करने का भरोसा दिलाया 
विगत दो दिवस से शहर का तापमान निरंतर गिरता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते पूरे शहर में शीत लहर महसूस की जा रही है। ऐसे बिगड़ते मौसम में लायंस क्लब सारंगपुर ने सेवा बस्तियों में रह रहे लोगों की चिंता की । लायंस क्लब इंटरनेशनल सारंगपुर ने  महीने में दूसरी बार बुधवार को तारागंज बस्ती में जाकर जरूरतमंदों में कंबल वितरण किए। इस गतिविधि में बड़ी संख्या में बस्ती के स्त्री, पुरुष एवम बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें क्लब सदस्यों ने अपने हाथों से कंबल प्रदान किए। सेवा बस्ति के लोगो ने इस गतिविधि की सराहना करते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन प्रभा पालीवाल, सचिव लायन अंजलि जोशी, कोषाध्यक्ष लायन ममता शर्मा, लायन ओ.पी. विजयवर्गीय, लायन राजेन्द्र पालीवाल, लायन महेश शर्मा, लायन मोहम्मद मंसूरी, लायन नागेश विजयवर्गीय, लायन राजेश श्रीमाल, लायन विजय बारकिया, लायन रूपा बारकीया, लायन अतुल जोशी, लायन प्रदीप जोशी,  लायन रूपेश जोशी, लायन मनोज दंडवानी, लायन पियूष राठी, लायन अरविंद मंडलोई, लायन प्रदीप चौहान आदि  उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात क्लब टीम ने गरमागरम जलेबी पार्टी अयोजित की जिसमें राज्यमंत्री  गौतम  टेटवाल एवम तहसीलदार  आकाश शर्मा भी उपस्थित थे, जिन्होंने क्लब की इस सेवा गतिविधि की सराहना की।