सारंगपुर-संडावता रोड पर गश्त दौरान अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक आरोपित को भी किया गिरफ्तार
सारंगपुर-संडावता रोड पर गश्त दौरान अवैध मदिरा का
परिवहन करते हुए एक आरोपित को भी किया गिरफ्तार
सारंगपुर।
मध्यप्रदेश आबकारी आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के तारतम्य में अवैध मदिरा विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान अंतर्गत कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी लखन लाल ठाकुर के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर के नेतृत्व में वृत्त सारंगपुर प्रभारी सौरभ कनासे द्वारा बुधवार को वृत्त क्षेत्र में सारंगपुर-संडावता रोड पर गश्त दौरान एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन पर अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक आरोपित दिलीप कंजर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से कुल 61 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा दो ड्रामो में बरामद हुई। उक्त आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किया गया। उक्त प्रकरण में 61 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं मोटरसाइकिल हीरो पैशन जप्त की गई।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा