राज्यमंत्री टेटवाल ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण मंत्री ने मरीजों से ली उपचार संबंधी जानकारी
राज्यमंत्री टेटवाल ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
मंत्री ने मरीजों से ली उपचार संबंधी जानकारी
सारंगपुर।
मप्र शासन के तकनीकी शिक्षा कोशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल ने बुधवार को शहर के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भर्ती मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। अस्पताल में प्रत्येक वार्ड में जाकर स्वच्छता का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखकर राज्यमंत्री ने सिविल अधीक्षक डा. मनीष चौहान सहित अस्पताल स्टाप की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री टेटवाल को सिविल अधीक्षक डा. चौहान ने बताया कि सिविल अस्पताल सारंगपुर में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीज आते हैं, जिसके दृष्टिगत यहां डॉक्टर्स और स्टॉफ की संख्या में वृद्धि आवश्यक है। राज्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगीं। राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचे, इसका निरंतर प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने लोगों से केन्द्र सरकार और मप्र सरकार सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मंत्री ने इस दौरान मरीजों से चर्चा की तथा पीआइसीयू, ओपीडी भर्ती कक्ष और ड्रेसिंग रुम का निरीक्षण किया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष निलेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद सहित अन्य उपस्थित थे।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान