सुशासन एवं सुचिता के प्रखर पक्षधर थे अटल बिहारी वाजपेई: मंत्री टेटवाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को किया याद।
सुशासन एवं सुचिता के प्रखर पक्षधर थे अटल बिहारी वाजपेई: मंत्री टेटवाल
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को किया याद।
न्यूज, सारंगपुर।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के महानायक थे, उन्होंने एक वोट से सरकार गिराना स्वीकार किया, किंतु मतों की खरीद फरोख्त नहीं की। अटल जी सुशासन एवं सुचिता के पक्षधर थे। यह बात मध्य प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने बुधवार को भाजपा सारंगपुर मंडल द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए अटल चौक में अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कहीं। मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि अटल सरकार ने किसानों को सुविधा देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। नदियों को नदियों से जोडकर जल समस्या का निदान कराया। प्रधानमंत्री सड़कों का निर्माण कराया केंद्र व राज्य की सरकार भी उसी राह पर चल रही है मध्य प्रदेश सरकार बगैर भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। मंत्री श्री टेटवाल ने प्रदेश और क्षेत्रवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता निर्मल जैन ने किया तथा आभार नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने माना। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवरजी कोठार, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, पार्षद गोपाल पाल, राकेश पुष्पद, सुधीर श्रीमाल, सुनील बागवान, मांगीलाल पाटीदार, संतोष प्रजापति, कमल राठौर, बाबू अहिरवार, संतोष शर्मा सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
..

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान