मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान: एसडीएम बोले- घर-घर जाकर सर्वे, लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान:
एसडीएम बोले- घर-घर जाकर सर्वे, लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे
सारंगपुर
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चल रहा है। इसको लेकर एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि अभियान समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ देकर उसके जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। संपर्क दल घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है सर्वे से कोई भी घर छूटे नहीं। इसके लिए हमने प्रशासनिक अमले को निर्देश दिए है कि प्रयास करें कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। संपर्क दल और अधिकारी इसे गंभीरता से लें। एसडीएम श्रीबम्होरे ने कहा कि आवेदक का आवेदन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करवाएं। आवेदन दर्ज होने से लंबित नहीं रहे। अभियान में पात्र व्यक्ति शासन की योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहे। एसडीएम ने कहा कि हमने विभागीय अधिकारियों से विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जाना और निर्देश दिए है कि योजनाओं में पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करें। एसडीएम ने कहा कि 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है।

फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत