बस स्टेंड सड़क की नहीं हो रही मरम्मत, उड़ रही धूल वाहनों की आवाजाही से दुकानों में घुस रही धूल, खानपान हो रहा दूषित
बस स्टेंड सड़क की नहीं हो रही मरम्मत, उड़ रही धूल
वाहनों की आवाजाही से दुकानों में घुस रही धूल, खानपान हो रहा दूषित
सारंगपुर
नवीन बस स्टेंड की सड़क मरम्मत का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क में धूल उड़ने के कारण लोग परेशान हो रहे है। कई बार की अपील के बाद भी जिम्मेदार न ही सड़क का निर्माण कराने में रुचि ले रहे है और न ही सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। सड़क का निर्माण हुए कई वर्ष व्यतीत हो गए, लेकिन एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजा सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। स्थिति यह है कि वाहनों के सड़क से गुजरने पर धूल का गुबार उठता है। धूल उड़कर धूल दुकानों में समा रही है। खान-पान सब दूषित हो रहा है। धूल के चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से व्यापारियों में रोष पनप रहा है।
हर रोज क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन :
सड़क में कई बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों के चलते एक और जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं दूसरी और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बस स्टेंड से हर रोज सैकड़ों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। यही वजह है कि दिन ब दिन सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। साथ ही धूल की समस्या बढ़ रही है। व्यापारी अपनी दुकान के सामने सडक में दिन भर पानी डालने को मजबूर हैं। ताकि धूल नहीं उड़े।
बनाएंगे प्रस्ताव
बस स्टेंड सड़क की मरम्मत के साथ ही सड़क निर्माण के लिए, परिषद की बैठक में चर्चा करेंगे, प्रस्ताव के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
लालसिंह डोडिया नपा सीएमओ सारंगपुर

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान