ठंड बढ़ने के साथ बढ़ेंगे दिल के मरीज, बरतनी होगी सावधानी स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखते हुए डॉक्टर की सलाह का करें पालन
ठंड बढ़ने के साथ बढ़ेंगे दिल के मरीज, बरतनी होगी सावधानी
स्वास्थ्य: सेहत का ध्यान रखते हुए डॉक्टर की सलाह का करें पालन
सारंगपुर
सर्दी का मौसम आते ही सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर उन लोगों के लिए जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारियां हैं। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ जाते हैं। इसकी वजह यह है कि ठंड के कारण खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं और इसी से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। साथ ही इससे दिल को पूरे शरीर में खून पंप करने और गर्मी बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके चलते छाती में दर्द होना, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी या बाजुओं और कंधों में असहजता हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इन्हें पहचानना बहुत जरूरी है ताकि सही समय पर सही कदम उठाया जा सके। प्रदूषण, ठंडी हवा, कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण हार्ट पर दबाव पड़ने लगता है। जिससे हार्ट फेल होने के खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि दिल जब परेशान होता है, तो इशारे जरूर देता है। उन सिग्नल्स को यूं ही टाल देना सही नहीं है। खासतौर पर आजकल के मौसम में तो ऐसी लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। इन दिनों तेजी से मौसम बदल रहा है। एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ प्रदूषण भी हमला कर रहा है।
उड़ती धूल भी बढ़ा सकती है परेशानी :
सर्दी हो या प्रदूषण दोनों ही दिल के दुश्मन हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है। वैसे वैसे दिल पर प्रेशर पड़ता है। क्योंकि ठंड में आर्टरीज के सिकुड़ने से बीपी हाई होता है और हार्ट पर दबाव बढ़ता है। इसलिए सर्दी में दिल की बीमारियों के साथ हार्ट अटैक के केस भी बढ़ जाते हैं। दरअसल विंटर्स में लोगों का फिजिकल मूवमेंट घट जाता है। वो ठंड की वजह से बिस्तर नहीं छोड़ना चाहते। बाहर वॉक कम करते हैं। उनका यही आलस दिल पर खतरा बढ़ा देता है। इसके अलावा जो रेस्पिरेट्री प्रॉब्लमस झेल रहे हैं, उन्हें निमोनिया होने से भी हार्ट फेल के चांस 6 गुना बढ़ जाते हैं। वैसे सिर्फ सर्दी ही नहीं हर मौसम में दिल का ख्याल रखना जरूरी है। दिल को तदुरुस्त बनाने के लिए 6-7 घंटे की नींद जरूर लें। इसके साथ ही रोज 30-40 मिनट योग, एक्सरसाइज जरूरी है ताकि हार्ट हेल्दी रहे।
बढ़ जाती है मरीजों की संख्या
ठंड बढ़ने पर सांस संबंधी एवं हार्ट के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। इस समय काफी मामले आ रहे हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी खाने से इससे बचा जा सकता है। बुजुर्ग खासकर ध्यान रखें कि वे सुबह देरी से टहलने जाएं। जिन्हें बीपी, सुगर की दवा चल रही है उसे छोड़े न। सबसे जरूरी यह है कि अगर किसी को हार्ट के आसपास तकलीफ है तो उसे तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। रूटिन चेकअप कराते रहें।
डॉ. मनीष सूर्यवंशी चिकत्सक सिविल अस्पताल सारंगपुर

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा