पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रही निःशुल्क हवा, कही मशीनें खराब तो कही कर्मचारी नहीं शहर के अधिकांश पंपों की स्थिति बदतर, वाहन चालाक परेशान
पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रही निःशुल्क हवा, कही मशीनें खराब तो कही कर्मचारी नहीं
शहर के अधिकांश पंपों की स्थिति बदतर, वाहन चालाक परेशान
सारंगपुर
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे पेट्रोल पंप पर लोगों को निःशुल्क मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों में हवा भरने इलेक्ट्रॉनिक मशीन तो लगाई गई है, लेकिन कई स्थानों पर यह खराब पड़ी हुई हैं तो कहीं कर्मचारी के अभाव में यह शोपीस बनी हुई है। कई बार पेट्रोल पंप पर सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण वाहन चालकों को हवा डलवाने के लिए पंचर की दुकानों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पेट्रोल पंप पर 10 तरह की सुविधा लोगों को निःशुल्क देनी होती है, जिनमें गाडियों में मशीन से हवा डालना भी शामिल है, लेकिन खाद्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम कभी भी इसकी जांच के लिए नहीं जाती है। यही कारण है कि, पेट्रोल पंप संचालक मनमानी पर उतारू हैं। ऐसा नहीं है कि, यह अव्यवस्था शहर के पेट्रोल पंपों पर ही बनी हुई है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों व हाइवे पर बने पेट्रोल पंपों की भी यही स्थिति है। यहां मशीनें खराब हो रही है तो कहीं कर्मचारी नहीं है। यदि कहीं मशीन चालू भी है तो कर्मचारी के अभाव में वाहन चालकों से कह दिया जाता की आप ही हवा डाल लो। इस स्थिति में परेशान होकर वाहन चालक पंक्चर की दुकानों पर पहुंचकर हवा भरवा रहे है।
ये सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही :
पेट्रोल पंप पर हवा के अलावा फोन कॉल की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा फर्स्टऐड बॉक्स, दवाइयां, मरहम पट्टी की भी व्यवस्था किसी पेट्रोल पंप पर कहीं भी नजर नहीं आती है, यदि इन व्यवस्थाओं की सुविधाएं किसी पेट्रोल पंप पर है तो वे वाहन चालकों की नजर से दूर रहती है, जिसके चलते वे लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एक ही मशीन से भर रहे पेट्रोल :
शहर में संचालित पेट्रोल पंपों पर लोगों को हवा की सुविधा के साथ पेट्रोल भरवाने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। कई पेट्रोल पंप पर एक ही मशीन चालू रहती है, जिससे कई बार वाहन चालकों की लाइने लगी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी त्योहारी व शादी सीजन के दौरान शहर में आने वाले वाहनों के चलते बढ़ जाती है, क्योंकि पेट्रोल पंपों पर सभी मशीन एक साथ नहीं चलती।
शिकायत बॉक्स भी नहीं देते दिखाई :
अधिकांश पेट्रोल पंपों में उपलब्ध सुविधाओं में शिकायत बॉक्स अथवा रजिस्टर रखना भी अनिवार्य है, लेकिन पेट्रोल पंपों में न तो शिकायत पेटी देखाई देती है और न ही शिकायत रजिस्टर की सुविधा मिल पाती है। ऐसे में असुविधा होने पर नागरिक शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतों के लिए लोग संबंधित विभाग तक जाने की जहमत नहीं उठाते हैं।
जारी किए जाएंगे निर्देश
यदि ऐसा है तो हम पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्थिति देखेंगे, और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संचालकों को निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
रोहित बम्होरें एसडीएम सारंगपुर

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान