बायपास छोड़कर आगे बढ़ रहे बसों के पहिए, यात्रियों को हो रही परेशानी रात में बसों के अंदर नहीं आने से आ रही परेशानी
बायपास छोड़कर आगे बढ़ रहे बसों के पहिए, यात्रियों को हो रही परेशानी
रात में बसों के अंदर नहीं आने से आ रही परेशानी
सारंगपुर
शहर में रात 9 बजे बाद ब्यावरा, गुना, इंदौर चलने वाली बस परमिट होने के बावजूद अंदर आने की बजाए सीधे बायपास निकल जाती है। यात्रियों को पैदल या लिफ्ट लेकर तीन किमी दूर अंधेरे में आना जाना पड़ता है, तब बस मिलती है। यात्रियों को दिक्कत होती और दूसरा बड़ी वारदात होने की अशंका रहती है। ग्वालियर, गुना, ब्यावरा, इंदौर चलने वाली करीब दो दर्जन से अधिक बसों का सारंगपुर स्टैंड पर आकर यात्रियों को बैठाकर ले जाने का परमिट है। यह बस दिन में तो स्टैंड आती है, लेकिन रात में समय बचाने के चक्कर में चालक, कंडेक्टर अंदर लाना उचित नहीं समझते हैं। यात्री इन बसों का बस स्टैंड पर आने इंतजार भी करते हैं, लेकिन घंटों परेशान होने के बाद आखिरकार मजबूरी में परेशान होकर बायपास जाना पड़ता है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है। एक तो सामान और दूसरा तीन किमी पैदल चलना मुश्किल भरा रहता है। यात्रियों को मजबूरी में किराए से ऑटो या किसी से मदद मांगना पड़ती है। यही नहीं नगर का यात्री इन बसों में गुना, इंदौर से बैठकर आया तो उसे भी रास्ते में ही उतारा जाता है। यात्री ने इसका विरोध जताया तो चालक, कंडेक्टर विवाद करते हैं।
नहीं होती फिटनेस की जांच :
इंदौर से आने जाने वाली कई बस ऊपर से भले ही रंगरोगन दिखे लेकिन अंदरूनी स्तर पर इनकी हालत खराब है। यदि ठीक से जांच की जाए तो कई बसों की फिटनेस, बीमा तक नहीं मिलेगा। फर्स्ट एड बॉक्स, महिला रिजर्व सीट का अभाव, चालक, परिचालक बिना वर्दी के ही नजर आएंगे। परिवहन विभाग की गाइड लाइन तक का इनमें पालन होता नहीं मिलेगा। परिवहन विभाग की तरफ से इन बसों पर कभी कभार ही कार्रवाई की जाती है, जिससे सुधार के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। इससे सफर करने वाले यात्रियों की जान जोखिम में बनी रहती है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान