पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो फरियादी ने खाया जहर युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने थाना का किया घेराव
पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो फरियादी ने खाया जहर
युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने थाना का किया घेराव
सारंगपुर
राजगढ़ जिले के लीमा चौहान थाना क्षेत्र के टोली घाटा गांव में बुधवार को हुई मारपीट की एफआईआर लिमाचोहान थाने में दर्ज नहीं करने से नाराज 30 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले जहर पी लिया था। शुक्रवार शाम युवक की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन एंबुलेंस से शव लेकर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामें की सूचना मिलते ही सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह लीमा चौहान थाने पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद शाम 5 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।
जानकारी देते हुए टोली घाटा गांव में रहने वाले जीवन राजपूत और राधेश्याम राजपूत ने बताया कि 20 नवंबर को उनके भाई कालू सिंह की गांव के ही जयनारायण यादव से मारपीट हो गई थी। कालू सिंह उसी दिन आवेदन लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी और भगा दिया। इससे दुःखी होकर कालू सिंह गांव आया और पेस्टीसाइड पी लिया। उसे गंभीर अवस्था में शाजापुर से इंदौर ले जाया गया, लेकिन कालू की शुक्रवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम 4 बजे इंदौर से एम्बुलेंस में कालू का शव लेकर लीमा चौहान थाने पहुंचे। यहां परिजन आरोपी जयनारायण यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी अरविंद सिंह पहुंचे। थाने का घेराव कर रहे परिजनों को समझाइश देते हुए, उन्हें समझाया कि छोटी सी लड़ाई के बाद युवक ने जहर खाया है। बयान और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद लोग माने और शव को घर ले गए। थाने में एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई..? यह सवाल जब एसडीओपी अरविंद सिंह से किया गया तो उन्होंने बताया कि मारपीट का मामूली मामला था। इसलिए दोनों को आपस में बातचीत कर लेने की समझाइश दी गई थी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान