बिजली समस्या को लेकर ग्रामीण किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन। समस्या खत्म नहीं होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतवानी।
बिजली समस्या को लेकर ग्रामीण किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन।
समस्या खत्म नहीं होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतवानी।
सारंगपुर//
किसानों की रबि की फसल की बुवाई का कार्य चल रहा है ऐसे में बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है इसी समस्या को लेकर ग्राम तलेनी बिलोदा सडक कांकरिया काचरिया सहित अन्य ग्राम के ग्रामीण व किसानों द्वारा गुरुवार को एसडीएम रोहित बम्होरे को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सोंपा गया। सरकार द्वारा किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश बिजली विभाग को दिया गया था, लेकिन बिजली विभाग मनमाने तरीके से किसानों को सिंचाई के लिए मात्र 2 ,3 घंटे ही बिजली दे रहा है। जिससे किसानों को अपनी फसलों को बोने तथा सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अघोषित रूप से बार बार बिजली काटी जा रही है। जो बिजली दी जा रही हे वह बहुत ही लो वोल्टेज में दी जा रही है, जिससे किसानों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान बिजली के इंतजार में रात भर परेशान होते हैं विद्युत विभाग की मनमानी को रोकने तथा किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। किसानों का कहना है की किसानों की समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बंशीलाल पुष्पद, भेरूसिंह डीलर, नारायण सिंह पुष्पद, मोड सिंह राजपूत, मनोहर सिंह राजपूत, राम चरण पुष्पद, गोपाल सिंह राजपूत, महेश पुष्पद, संतोष राजपूत, केशरसिह पुष्पद, सहित अनेक किसान मौजूद थे।
,,

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान