सरस्वती शिशु मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न।
सरस्वती शिशु मंदिर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न।
सारंगपुर//
विद्यार्थियों को प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान देना होगा, प्रत्येक छात्र को कानून के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। गुड टच, बैड टच के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। जिससे छात्राएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। उक्त बात जिला एवं सत्र न्यायधीश राहुल सिंह ने गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में सीखना ही एकमात्र लक्ष्य होता है कि कुछ न कुछ हमें सीखने को मिलता रहे। सिंह ने बताया कि जो बच्चे 18 वर्ष की आयु पार कर चुके है वह गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए एवं शासन द्वारा छात्राओं के लिए नि:शुल्क ड्रायविंग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था की गई है, कानून का पालन करना हम सबका कर्तव्य है। शिविर के प्रारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर व्यवहार न्यायधीश रविन्द्र गुप्ता ने भी अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश राठौर एडवोकेट ने की एवं अतिथि परिचय प्रकाश तिवारी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन आनंद मोहन व्यास ने तथा आभार हरीश सोलंकी ने किया।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान