हेलमेट नहीं पहन रहे लोग, यातायात के नियमों की अनदेखी हादसों पर नियंत्रण करने के लिए जागरूकता है जरूरी
हेलमेट नहीं पहन रहे लोग, यातायात के नियमों की अनदेखी
हादसों पर नियंत्रण करने के लिए जागरूकता है जरूरी
सारंगपुर//
सारंगपुर शहर से लेकर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में लगातार दुर्घटनाओ के हादसे सामने आ रहे हैं। जिनमें लोगों के घायल होने के साथ मौत होने की घटना भी हो रही हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस द्वारा कवायद की जाती है। चालानी कार्रवाई भी पुलिस कर रही है। बावजूद लोगों में जागरूकता की कमी है।
वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति अरूचि का भाव हादसों का कारण बन रहा है। गत दिनों ही सड़क हादसे में एक सीआरपीएफ के जवान की दर्दनाक मौत हुई थी। हादसे के बाद पुलिस सक्रिय नहीं हुई और हादसों पर नियंत्रण की कवायद अभी तक शुरु नहीं हुई। जबकि लोगों में वाहन पर यात्रा करते वक्त सुरक्षा उपायों को लेकर जागरूकता की कमी है। दोपहिया वाहन पर सवार लोग हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे है। वहीं वाहनों की रफ्तार पर भी नियंत्रण नहीं है। शहर में बढती जनसंख्या, वाहनों की भरमार की वजह से शहर और हाईवे पर यातायात का बढता दबाव साल दर साल बढ रहे सडक हादसों के कारण मृतकों की संख्या चिंता का कारण बनी हुई है। पुलिस यात्रियों को सुरक्षा उपाय जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के उपयोग के प्रति जागरूक करती है। किंतु लोगों में इसका भी कम असर देखने को मिल रहा है।
नाबालिग चला रहे दुपहिया वाहन
शहर में इन दिनों कई नाबालिग चलाते नजर आ रहे है। इस ओर पुलिस बच्चे तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन को भी ध्यान देने की जरूरत है। इसी के साथ बिना नंबर के गोली चलने जैसी आवाज निकालने वाहन, बंदूक की आवाज वाले दोपहिया वाहन शहर में दौड रहे हैं। वही शहर की व्यस्त सडकों पर तेज रफ्तार में से दुपहिया वाहन दौडाते युवक आसानी से दिख सकते हैं। किंतु पुलिस इन्हें नही रोक पाती दुर्घटना होने का अंदेशा लगातार बना रहता है।
बोले जिम्मेदार
लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालानी कार्रवाई करने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बिना हेलमेट और यातायात नियम तोडने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई में और तेजी लाई जाएगी। लोगों को भी समझना होगा कि सडक पर दुर्घटनाए रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षा उपाय अपनाएं।
आकांक्षा हाड़ा, थाना प्रभारी, सारंगपुर।
..

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान