सड़क दुर्घटना... दो छात्रों की मौत
रायपुर । राजधानी में हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई। यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति काबू में है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे। दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई। वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाईवा हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ