मध्यप्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता
भोपाल । मध्यप्रदेश में दो नए प्राइवेट कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमिशन ने सत्र 2024-25 के लिए मान्यता दे दी है। हालांकि, एनएमसी ने प्रदेश के तीन सरकारी कॉलेजों को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। इसका कारण तीनों मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी नहीं होना बताया गया है। यदि इन तीन मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिल जाती तो प्रदेश में करीब तीन सौ एमबीबीएस की सीटें और बढ़ जाती। सरकारी मेडिकल कॉलेज को अनुमति नहीं मिलने के पीछे फैकल्टी को लेकर एनएमसी के नए नियमों को कारण बताया जा रहा है।
तीन सरकारी कॉलेजों पर रोक से 300 सीटें फंसी

जानकारों का कहना है कि पहले नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम था कि उनको एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए प्रथम वर्ष की फैकल्टी के पद भरना ही जरूरी था। लेकिन अब पहले ही वर्ष से कॉलेज के पांचों वर्ष के लिए पद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने तीनों मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए आवश्यक 35 से 40 फैकल्टी के पद भरे थे। जबकि एनएमसी के अनुसार, प्रथम वर्ष से ही कॉलेजों में सभी 116 पद भरने जरूरी थे। इस नियम के चलते ही तीनों मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष मान्यता मिलने को लेकर खतरा मंडरा गया है।
फिर से निरीक्षण कराने की तैयारी

प्रदेश सरकार तीनों मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू करना चाहती है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग दोबारा एनएमसी के निरीक्षण कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कॉलेजों की कमियों को दूर करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त तरुण पिथोड़े का कहना है कि हम एनएमसी की कमियों को दूर कर रहे है। जल्द ही दोबारा एनएमसी को निरीक्षण के लिए निवेदन करेंगे। ताकि इस सत्र से ही तीनों मेडिकल कॉलेज शुरू हो सकें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ