राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने छात्रावास अधीक्षक ग्रेड- 2 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 335 पदों पर नियुक्ति करना है। आयोग ने इन पदों के लिए कुल 265 उम्मीदवारों का चयन किया है।

इस दिन हुई परीक्षा
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 सीधी भर्ती 2024 की परीक्षा 28 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत कुल 335 पद (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 314 और अनुसूचित क्षेत्र के 21) विज्ञापित किए गए थे। परीक्षा में सफल हुए 5000 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और परीक्षा परिणाम 15 अक्तूबर 2024 को जारी किया गया।

इसके बाद, विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 247 और अनुसूचित क्षेत्र के 18 उम्मीदवारों को पात्र पाया गया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, श्रेणीवार वरीयता के आधार पर अंतिम चयन किया गया।
 

पोस्ट नाम
      क्षेत्र
   कुल पद
   टीएसपी
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II (एसजेईडी)-2024
     
गैर टीएसपी
    314       21
पर्यवेक्षक महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
गैर टीएसपी
     175       27
पर्यवेक्षक महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
गैर टीएसपी
     110         02

रिजल्ट ऐसे करें चेक
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
अब होमपेज पर, "रिजल्ट" टैब पर जाएं
इसके बाद, छात्रावास अधीक्षक परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।