स्टेशन परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर रेलवे ने की कार्रवाई
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में यात्रियों को सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने के लिए पार्किंग की सुविधा रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई गई है। लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने की जगह यहां वहां गाड़ी खडी़ कर व्यवस्था को बिगडऩे में लगे हुए थे। 10 दिनों तक लगातार समझाइश के बाद भी जब व्यवस्था में सुधार न होने पर रेलवे प्रबंधन की ओर से गठित टीम ने बुधवार को आधा दर्जन वाहनों पर कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन व यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन में पूर्व निर्धारित एकीकृत सुरक्षा प्रणाली लागू करने के लिए क्रियांव्यन की दिशा में काम चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन परिक्षत्र में नो पार्किंग जोन का विस्तार किया गया है। पार्किंग की सुविधा होने के बाद भी यात्रियों के परिजन स्टेशन परिसर में यहां वहां वाहन पार्किंग कर यातायात को अवरूद्ध करने का काम कर रहे थे। पूर्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिजाह से रेलवे प्रशासन लगातार नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करने को लेकर अभियान चला रहा था। लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही थी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान