छत्तीसगढ़-बीजापुर के जंगल से दो नक्सलियोन से प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद
बीजापुर । बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद की है। पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी (27) पुत्र लखमू माड़वी निवासी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा (22) पुत्र सुकलु उरसा निवासी पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पांपलेट बरामद किया गया।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल