प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में सेलिब्रेट किया भाई का बर्थडे
प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के लिए पति निक जोनस के साथ भारत आई हैं. आज प्रियंका अनंत और राधिका की शादी की अटेंड करेंगी, लेकिन इसके पहल उन्होंने एक और फंक्शन अटेंड कर लिया है. बीते दिन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ मिलकर भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस के भाई ने एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की थी. इस पार्टी में उनके भाई-बहन और दोस्त खूब धूम मचाते दिखे.
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
प्रियंका चोपड़ा के भाई की बर्थडे पार्टी में निक जोनस और मनारा चोपड़ा भी नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में गेट टुगेदर में सभी नजर आ रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा एक फोटो में ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. जिसे उनके फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के द्वारा डिजाइन किया गया है. प्रियंका चोपड़ा के बगल में निक ब्लैक कलर की टीशर्ट और टाउजर में काफी स्मार्ट लग रहे हैं.
सिद्धार्थ की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं मंगेतर नीलम
प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं दोनों सिद्धार्थ चोपड़ा की पार्टी में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा 35 साल के हो गए हैं और उनकी बहन व जीजा सिद्धार्थ के बर्थडे में शामिल हुए थे. वायरल हो रही फोटोज में सिद्धार्थ की मंगेतर नीलम उपाध्याय भी शामिल हुई हैं. इस दौरान सिद्धार्थ ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आए, वहीं मन्नारा और नीलम दोनों ने ब्लैक ड्रेस कैरी की थी.
अनंत राधिका की शादी में शामिल होंगी प्रियंका
इस बर्थडे पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होंगे. प्रियंका चोपड़ा हर फंक्शन में अक्सर ही अपने पति के साथ ही शामिल होती हैं. इस बार भी ऐसा ही होता नजर आ रहा है रहा है. बता दें कि करीब दो घंटे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं. अंबानी के सभी गेस्ट धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. इस दौरान गांधी परिवार, लालू प्रसाद यादव का परिवार और पीएम मोदी भी फंक्शन में शामिल होंगे.

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू