समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली: अप्रैल के मध्य में ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। उत्तर भारत में सुबह से ही चुभती धूप और दोपहर की लू ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और विकराल रूप लेगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत के राज्यों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं।
लू और उमस का कहर:
पूर्वी यूपी, राजस्थान और ओडिशा में 22 अप्रैल तक लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय राज्यों जैसे तमिलनाडु और केरल में उमस बेहाल करेगी, वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड में रातें भी गर्म रहने वाली हैं।
पहाड़ों और पूर्वोत्तर में राहत:
गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बर्फबारी व बारिश की संभावना है। साथ ही, अरुणाचल प्रदेश और असम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में 21 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष