दुर्ग में ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ बना मिसाल, सड़क हादसों में आई बड़ी गिरावट
Durg Operation Suraksha : अभियान ने वर्ष 2025 में दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और मजबूत प्रभाव छोड़ा है। सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के चलते हादसों और मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
अभियान के तहत सड़कों पर सतत निगरानी, ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर विशेष चेकिंग, तथा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसका सीधा असर यह रहा कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटी। खास बात यह रही कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगाए गए विशेष चेकिंग पॉइंट्स के दौरान जिले में एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई।
Durg Operation Suraksha के अंतर्गत वर्ष 2025 में कुल 1,22,000 चालानी कार्यवाहियां की गईं। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 20,235, बिना सीट बेल्ट के 7,238, रैश ड्राइविंग के 1,685 और ड्रिंक एंड ड्राइव के 1,370 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी व्यापक कार्रवाई की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में न्यायालय द्वारा लगभग ₹1.40 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया, जबकि कुल समन शुल्क वसूली ₹3.83 करोड़ से अधिक रही।
ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर मृत्यु दर में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। जहां 2024 में इन स्थानों पर 23 मौतें हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक