तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दाम अपडेट करती हैं। वर्ष 2017 से रोजाना तेल के दाम अपडेट होते हैं। आज यानी 9 नवंबर 2024 (शनिवार) के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत अपेडट हो गए हैं। अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने के जाने वाले हैं तो आपको लेटेस्ट रेट चेक कर लेना चाहिए।
देश के अधिकतम शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं। यही कारण है कि गाड़ीचालक को सलाह दी जाती है कि वह टंकी फुल कराने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें। हालांकि, नए अपडेट के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस साल मार्च में तेल की कीमतों 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी। इसके बाद से लगभग सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
क्रूड ऑयल प्राइस
हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के साथ जीते। इस जीत के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। अगर क्रूड ऑयल के लेटेस्ट रेट की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में