आज सीएम हाउस का घेराव करेगी एनएसयूआई
भोपाल । मध्य प्रदेश में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया 15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी। नर्सिंग घोटाले समेत चार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि चार मांगो को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें नीट की परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए को बैन किया जाये, नीट की परीक्षा पुन: कराई जाये, अग्निपथ योजना को बंद किया जाये, नर्सिंग घोटाले में शामिल दोषियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराई जाये। साथ ही वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं कराये जा रहे है, छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जाये।
नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस करेगी पैदल मार्च

प्रदेश कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को लेकर लगातार हमलावर है। इसे लेकर कांग्रेस अब पैदल मार्च करेगी। 18 जुलाई को प्रभात पेट्रोल पंप से अशोका गार्डन थाने तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस पार्टी अशोका गार्डन थाने पहुंचकर घोटाले के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि घोटाले में सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई की गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल कमेटी को तैयारी के निर्देश दिए है।

हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार