धार में नवागत CMHO डॉ. अनीता सिंगारे ने संभाला पदभार
धार। धार जिले की नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनीता सिंगारे का आज जिले के पंजीकृत अस्पतालों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस गरिमामय अवसर पर निजी चिकित्सा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक और अस्पताल संचालक उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. सिंगारे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए चर्चा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. आशीष चौहान, डॉ. नीरज बागड़े, डॉ. जमील शेख, डॉ. राजेंद्र कुमार चंद्रावत, डॉ. बलवंत बिश्नोई, डॉ. आशा बिलवाल, निर्भय नायक, डॉ हेमन्त पटेल, गजराज नायक, डॉ देवेंद्र सांखला, डॉ अक्षय, दिलीप सक्सेना, डॉ हेमंत सोनी, धर्मेंद्र सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक व अस्पताल संचालक विशेष रूप से उपस्थित थे।

"स्वास्थ्य सेवाओं में निजी अस्पतालों की भूमिका अहम"
निजी और सरकारी क्षेत्र का समन्वय भी आवश्यक है।
डॉ. अनिता सिंगारे ने प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में पंजीकृत अस्पतालों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "पंजीकृत चिकित्सालयों के माध्यम से ही क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण और सही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निजी और शासकीय दोनों ही क्षेत्रों का आपसी सहयोग और समन्वय अत्यंत आवश्यक है।" अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने डॉ. सिंगारे को उनके नवीन कार्यकाल की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट