नीतिश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा एनडीए
पटना । नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा है कि उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेगा। जायसवाल ने कहा कि वे भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
जायसवाल ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन 2025 की दूसरी छमाही में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने टिक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में हम 2025 में बहुमत की सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव में हम केवल तीन-चार सीटें हारे, लेकिन राजनीतिक कारणों से नहीं।
नए बिहार बीजेपी प्रमुख ने कहा कि राज्य की जनता राष्ट्रीय जनता दल के असली रंग को जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग राजद का चेहरा और चरित्र पहचनाते हैं। अगर उन्हें यादवों से प्यार होता, वे तेजस्वी यादव से ज्यादा बुद्धिमान लोगों को लाते। आगामी चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। जायसवाल ने उन्हें बिहार भाजपा प्रमुख नियुक्त करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
दिवंगत सुशील मोदी, जायसवाल , सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय सहित नेता पार्टी को अगले स्तर पर ले गए हैं।जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बिहार प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने सम्राट चौधरी का स्थान लिया है, जो बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात