छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंकने की घटना सामने आई है। नक्सलियों ने ग्रामीण के शव पर एक पर्चा भी रखा है, जिसमें उसे पुलिस का मुखबिर बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 30 वर्षीय सन्नू उसेंडी पिता डोगे उसेंडी की पुलिस की मुखबिरी में हत्या कर दी। ग्रामीण का शव 30 जून की रात बटुमपारा चौक ओरछा में पड़ा मिला। सन्नू बांस शिल्प कॉलोनी नारायणपुर का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार शव पर एक पर्चा भी मिला, जिसमें ग्रामीण को बस्तर फाइटर का जवान बताने के साथ उसे पुलिस का मुखबिर भी बताया गया है। पर्चे में उसे मौत की सजा सुनाने की बात कही गई है।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की पुष्टि
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी नक्सली कई ग्रामीणों को पुलिस का मुखबिर बताकर उनकी जान ले चुके हैं।
सुरक्षाबल लगातार बना रहे नक्सलियों को निशाना
आशंका जताई जा रही है कि नक्सली ग्रामीणों में अपना डर कायम करने के लिए ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबल जंगल में लगातार नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं। जिससे वे घबरा गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसी के साथ ही कई ईनामी नक्सली सरेंडर भी कर चुके हैं। इससे इनका संगठन कमजोर होने लगा है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान