राष्ट्रीय पोषण सप्ताह.....ये 15 पोषक तत्व शरीर के लिए जरुरी
नई दिल्ली । हर साल देश में एक से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण की उपयोगिता के बारे में बताना है। हम आपको रिपोर्ट में बताते हैं वे 15 पोषक तत्व जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। समय के साथ हमारे खान-पान का तौर-तरीका भी बदल चुका है। हमारा लाइफ स्टाइल बदल गया है, जिसका खामियाजा हमारे शरीर को उठाना पड़ता है।
हम जाने-अनजाने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाना खाते हैं, लेकिन इससे शरीर को जरूरी मात्रा में पोषण मिल रहा है या नहीं इस पर ध्यान नहीं देते हैं। हमें इसका महत्व पता है, लेकिन कई वजहों से खासकर बच्चे जरूरी मात्रा में पोषण ग्रहण नहीं कर पाते हैं, और कुपोषण का शिकार होते हैं। भारत में पोषण की शुरुआत 1982 से हुई थी, तब देश में सबसे अधिक बच्चे कुपोषण के शिकार थे। कुपोषण समस्या से उबरने के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया।
स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन, खनिज, प्रोटीन, वसा, पानी और कार्बोहाइड्रेट बहुत जरूरी है। इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो कैटेगरी में विभाजित किया गया है। पहला है माइक्रोट्रिएंट्स जिसमें विटामिन और खनिज होते हैं। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स वे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को जरुरत होती है। इसमें पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा शामिल हैं। स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में पोषण युक्त तत्व, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई, आयोडीन, आयरन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, थायमिन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 का शामिल होना बहुत जरूरी है। ये सारे न्यूट्रिएंट्स शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाने में मदद करते हैं। खाने में इन न्यूट्रिएंट्स को शामिल करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों से दूर रहता है। ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के अलावा, बॉडी को फिट रखते हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में