एकतरफा प्रेम के कारण सरेराह किशोरी की हत्या
जबलपुर।प्रभारी सीएसपी ओमती राजेश कुमार राठौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया मोहल्ला निवासी तमन्ना उम्र 17 पर शाम लगभग साढ़े सात बजे बड़ी ओमती बाजार में किसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। किशोरी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी युवक की पहचान आरोपी युवक की पहचान अंधेर देव निवासी गुफरान उम्र 20 साल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक तथा किशोरी दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच पहचान थी और समय समय पूर्व किशोरी ने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। जिसके कारण युवक ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर दिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसकी तलाश में संबंधित ठिकानों में दबिश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी ओमती में स्थित रसोई होटल के सामने घटना घटित हुई है। घटनास्थल से ओमती थाने की दूरी 100 मीटर से कम है। इस रोड पर हमेशा भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद भी आरोपी ने सरेराह वारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार घटना के समय रोड पर बडी संख्या में लोग उपस्थित थे। रोड पर यातायात का दबाव भी था। युवक जब किशोरी पर चाकू से वार कर रहा था तो किसी के बचाव करने की कोशिश नहीं की। युवक के फरार होने के बाद लोग आये और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई