मोहम्मद रिजवान का टीम इंडिया के लिए खास संदेश, कहा-'सही फैसले......
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ भारतीय टीम को स्पेशल मैसेज दिए हैं।
बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्थान को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रिजवान ने भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान में स्वागत करने की बात करते हुए उम्मीद जताई कि यह मामला जल्दी सुलझ जाएगा।
मोहम्मद रिजवान ने क्या कहा
मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव सभी का स्वागत है। सभी खिलाड़ी जो आएंगे, उनका स्वागत है। यह हमारा नहीं पीसीबी का फैसला है। जो भी फैसला लिया जाएगा, उम्मीद है कि वो इस बारे में विचार-विमर्श करके सही निर्णय लेंगे। मगर हमें उम्मीद है कि अगर भारतीय खिलाड़ी आए तो हम उनका स्वागत करेंगे।''
सूर्या ने बताई थी वजह
हाल ही में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव से दक्षिण अफ्रीका में एक फैन ने पाकिस्तान नहीं आने का सवाल किया था। सूर्या से फैन ने पूछा- आप पाकिस्तान क्यों नहीं आते? इस पर भारतीय टी20 कप्तान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ''अरे भइया! हमारे हाथ में थोड़ी है।''
भारत का साफ इंकार
बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने सुरक्षा और राजनीतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अपना फैसला सुनाया। इसके बाद से टूर्नामेंट के स्थान बदलने की हलचल भी बढ़ गई है।
स्थान की बढ़ गई चिंता
भारत के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले के कारण पीसीबी के पास एक ही विकल्प बचा है कि वो हाइब्रिड मॉडल अपनाकर भारत के मैचों का आयोजन बाहर करे। हालांकि, पीसीबी इस बात पर अड़ा हुआ है कि वो पूरे टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में कराना चाहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी अगर मेजबानी करने से हटता है तो दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला