मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण
रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोंडागांव पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर नारायणपुर, कोंडागांव एवं बस्तर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर आदिवासी विकास, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्री नेताम ने समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन, लक्ष्य और उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं का जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाएं।
बैठक उपरांत मंत्री नेताम ने ग्राम कोकड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव का भ्रमण किया। उन्होंने मक्का से इथेनॉल निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि यह इथेनॉल प्लांट फिलहाल ट्रायल चरण में है। मंत्री नेताम ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को मक्का का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री नेताम ने स्थानीय अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से चर्चा कर उत्पादन, संग्रहण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुलता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत