एमआईजी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए
एमआईजी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। आरोपितों ने श्रीनगर में कारोबारी के घर से लाखों के आभूषण चुराना कबूला है। वारदात के बाद आरोपित फ्लाइट से दिल्ली भागे थे। गिरोह का सरगना फरार है। आरोपित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी करना स्वीकार चुके हैं। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक 20 दिन पूर्व श्रीनगर (एक्सटेंशन) में कारोबारी के सूने घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो हुडी और मास्क लगाकर भागते बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले।
450 स्थानों पर खंगाले कैमरे
पुलिस ने करीब 450 स्थानों के कैमरे खंगाले और आरोपितों की शिनाख्त की। घटना के बाद आरोपितों ने मास्क हटा लिया था। फुटेज से कड़ियां जोड़ने पर पता चला कि आरोपित फ्लाइट से दिल्ली भागे हैं। एसीपी नरेंद्र रावत ने लसूड़िया, एमआईजी, विजय नगर और खजराना थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गठित की और जवानों को दिल्ली भेजा।
दिल्ली से मौरबी पहुंच गए थे
साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन निकाली तो पता चला दिल्ली से मौरबी (गुजरात) पहुंच चुके हैं। पुलिस आरोपितों का पीछा करती रही। मंगलवार को समित पुत्र सुनारसिंह टकराना निवासी उमरती बरला बड़वानी, कद्दा उर्फ बलवीर पुत्र नरेंद्र कल्याणे निवासी आकाश नगर (द्वारकापुरी) और कालू उर्फ रामराज पुत्र इंदेश्वरी मौर्या निवासी आकाश नगर को पकड़ लिया।
ताला-चाबी बनाने के बहाने सूने घर में रैकी
आरोपित समित फिलहाल आकाश नगर में रहता है। आरोपित कालू मूलत: आलापुरा नवापुरा कुंडा उप्र का रहने वाला है। उसने बताया कि गिरोह का सरगना गुरदीपसिंह पुत्र विजयसिंह निवासी आकाश नगर है। आरोपित ताला-चाबी बनाने के बहाने सूने घरों की रैकी करते थे। मौका देखकर चोरी करने घुस जाते थे।
आरोपितों से गहने बरामद
आरोपितों ने चाणक्य अपार्टमेंट में संदीप सोलंकी और नेहरू नगर में ज्योति गोयल के घर से लाखों रुपये के आभूषण चुराना कबूल लिया है। एसआई राहुल डाबर के मुताबिक चोर ब्रांडेड कपड़े, जुआ-सट्टा, शराब-ड्रग्स पार्टी और फ्लाइट से घूमने के शौकीन हैं। वारदात के बाद आभूषणों का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस ने सोने की चेन, हार और 35 हजार नकद जब्त किए हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में