मां बागेश्वरी देवी लोकन्यास कुदरगढ़ ट्रस्ट की बैठक संपन्न
सूरजपुर : आज मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ क्वार नवरात्र मेला व्यवस्था की तैयारी के संबंध में अध्यक्ष लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम जे एन वर्मा, तहसीलदार,जनपद सीईओ ओडगी, ट्रस्ट के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस बैठक में आगामी क्वार नवरात्र में मेला संचालन एवं मंदिर दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिन्दुवार चर्चा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व नवरात्र में प्राप्त राशि एवं व्यय की गई राशि के संबध में चर्चा की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल हेतु पीएचई विभाग के माध्यम से मंदिर तक पानी सप्लाई के लिए पाईप लाईन बिछाना, यात्री के रुकने के लिए धर्मशाला भवन एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य द्वारा व्ही.आई.पी. मार्ग को दूरुस्त करने, आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर व्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था किए जाएं। उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि क्वार नवरात्र मेला को सफल बनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी इसलिए सभी सजग रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने इस नवरात्र के पहले दिन से लाइव मंदिर दर्शन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला