शहर के वयस्तम मार्गो की हालत खराब, अस्थाई अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़के, लोग परेशान सड़कों बाजारों में दिन भर लगता जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
शहर के वयस्तम मार्गो की हालत खराब, अस्थाई अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़के, लोग परेशान
सड़कों बाजारों में दिन भर लगता जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
सारंगपुर
शहर विकास व ठोस कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण नगर के बाजार, अकोदिया नाका अस्थाई अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए है। हालात यह है कि, प्रमुख बाजारों की सड़कें सिकुड़कर अपना अस्तित्व खोती जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर दिन में एक दो बार नहीं बल्कि अनगिनत बार जाम लग जाते है, जिसमें फंसकर शहरवासी जिम्मेदारों को कौसते नजर आते हैं ओर कह रहे है कि, आखिर कब इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। हालांकि, शहर में आने वाले लोगों के पास अव्यवस्थाओं के बीच फंसने के अलावा दूसरा रास्ता भी तो नहीं है। यही वजह है कि, दिन पर दिन शहर के प्रमुख बाजारों के हालात बिगड़ते जा रहे है, लेकिन जिम्मेदार है कि, न तो कोई ठोस प्लान तैयार कर रहा है और न ही प्लानिंग के तहत शहर के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
बेतरतीब पार्किंग बनी नासूर :
अकोदिया रोड़ से जयनगर तक लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले शहर की यातायात व्यवस्था वर्तमान में बदहाल स्थिति में है। यहां अस्थाई अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग की समस्या नासूर बन गई है, जिसके चलते शहर की सड़कों और ओल्ड एबी रोड पर आए दिन कई बार जाम लगा रहा है। सूत्रों की माने तो शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के लिए पिछले सालों से लेकर आज तक कोई बैठकें नही हुई है, शहरवासियों का कहना है की नगर में ठोस कार्रवाई का अभाव है। हर साल त्योहारों पर केवल एक दो दिन व्यवस्था सुधारने की खानापूर्ति होती है, उसके बाद हालात जस के तस बन जाते हैं।
भेरू दरवाजा रोड़ की नही ले रहे सुध :
शहर के भेरू दरवाजा रोड पर संचालित होने वाले बाजार की स्थिति देखें तो यहां के हालात गांवों में लगने वाले हाट बाजारों की भांति दिखाई देते है। अव्यवस्थित व बेतरतीब व्यवस्था के कारण ही यहां रोजाना कई बार शहरवासी जाम में फंसते है। स्थिति यह है कि, यहां दुकानदारों द्वारा दुकानों रखे सामानों से ज्यादा सामान तो दुकानों के बाहर सड़क व फुटपाथ पर रख दिया जाता है। पैदल राहगीरों के लिए लाखों रूपए खर्च कर बनाए गए फुटपाथ पर खंभे से लेकर सड़क तक अतिक्रमण किया जा चुका है।
दुकानों के आगे अस्थाई अतिक्रमण :
बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था से दिन भर में शहर के मुख्य बाजार में भी कई बार जाम लग जाता है। जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बाजार में बार-बार जाम का मुख्य कारण है कि वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और दुकानों के आगे तक रखा सामान। कुछ यही स्थिति शहर के अन्य बाजारों में भी नजर आती है।
कार्रवाई करेंगे
ओल्ड एबी रोड, भेरू दरवाजा रोड़ पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण हटाने जल्द ही टीम को निर्देशित किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों पर समान जप्ती व चलानी कार्रवाई की जाएगी।
लालसिंह डोडिया नपा सीएमओ सारंगपुर

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी