दीपोत्सव पर वन वे रहेंगी मुख्य बाजार की सड़के, जगह जगह पुलिस बल रहेगा तैनात। जाम की स्थिति से निपटने पुलिस विभाग ने तैयार किया प्लान
दीपोत्सव पर वन वे रहेंगी मुख्य बाजार की सड़के, जगह जगह पुलिस बल रहेगा तैनात।
जाम की स्थिति से निपटने पुलिस विभाग ने तैयार किया प्लान
सारंगपुर
धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई है। बाजार में होने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस बल ने भी प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। धनतेरस से भेरू दरवाजा मुख्य बाजार साहित अन्य स्थानों में सुरक्षा के साथ ही यातातात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ बाजार में भीड़ की स्थिति को देखते हुए भेरू दरवाजा रोड़ की सड़कों को वन वे करने रूट प्लान तैयार किया गया है। पुलिस एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि धनतरेस व दीपावली पर महाराणा प्रताप चौराहों से जोशी दवाखाना, अटेंशन चौराहा मार्ग में बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। सुविधा अनुसार इन मार्गों में सिर्फ दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
पार्किंग की नहीं है समुचित व्यवस्था :
नगर में पार्किंग की व्यस्था न होने के कारण इस बार लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सड़कों पर दुकानें होने के कारण यहां वाहनों को पार्किंग करने में समस्या होगी। इसके साथ ही सड़कों की पार्किंग लाइन नही बनाई गई है, जिससे बीच सड़क तक लोग अपने वाहन खड़े कर देते है। नपा की उदासीनता के कारण इस बार लोगों को त्योहार पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
त्योहार में डायवर्ट रहेगा मार्ग :
बता दे की जोशी दवाखाना, भेरू दरवाजा रोड़, पालीवाल कॉम्प्लेक्स, अनिल पेट्रोल पंप के बीच सड़कों पर भीड़भाड़ ज्यादा रहती है। त्योहार के दिन इस मार्ग के रूट को सिर्फ एक तरफा कर डायवर्ट कर वन वे किया जाएगा। बाजार में बड़े वाहन प्रवेश न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।
वाहनों के दबाव की जानकारी नहीं :
नगर पालिका व प्रशासन के जिम्मेदार शहर की स्थिति से अनजान हैं, मार्केट एरिया में कितनी दुकानें व कितने वाहनों का दबाव रहता है इसका डाटा विभाग के पास उपलब्ध नहीं। शहर में सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक सब कुछ अंदाज में चल रहा है। यही कारण है कि शहर में आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वर्जित रहेगा वाहनों का प्रवेश
धनतेरस व दीपावली में यातायात व्यवस्था के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। भेरू दरवाजा बाजार वाले मार्गों को वन वे किया जाएगा, इसके साथ ही बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा।
आकांक्षा हाड़ा थाना प्रभारी सारंगपुर

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा