IPL में अभिषेक शर्मा पर बड़ी कार्रवाई, लगा जुर्माना
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आईपीएल का चाबुक चला। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है, जबकि उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक के खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान अपशब्द कहे थे और अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी।
अभिषेक ने स्वीकार किया जुर्माना
मैच रेफरी ने अभिषेक पर आईपीएल की आचार संहिता के 2.3 के उल्लंघन का आरोप लगाया जो मैच के दौरान अपशब्द कहने से जुड़ा है। अभिषेक ने इस जुर्माने को स्वीकार किया। आईपीएल के बयान के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। यह उल्लंघन उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान किया था। उन्होंने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल-1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
विवादित तरीके से आउट हुए थे अभिषेक
आईपीएल के द्वारा जारी बयान में हालांकि घटना का सटीक विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जब वरुण चक्रवर्ती द्वारा डीप में कैच लेने के बाद अभिषेक विवादास्पद तरीके से आउट हो गए थे और काफी निराश थे उसी वक्त उन्होंने अपशब्द कहे थे और अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। अभिषेक का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ नहीं चला था, लेकिन उन्होंने केकेआर के खिलाफ मैच में दमदार वापसी की। अभिषेक ने 21 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। अभिषेक आईपीएल में सनराइजर्स के लिए 100+ छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे।
हेड के साथ दिलाई शानदार शुरुआत
सनराइजर्स की शुरुआत बेहद शानदार रही और अभिषेक तथा हेड ने सनराइर्ज को आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। कार्तिक त्यागी ने हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और हेड आज पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। इन दोनों की विस्फोटक पारी से ही सनराइजर्स ने पावरप्ले में एक विकेट पर 84 रन का स्कोर खड़ा किया। यह सनराइजर्स का आईपीएल में पावरप्ले में बनाया गया पांचवां सर्वोच्च स्कोर है। सनराइजर्स ने केकेआर को हराकर आईपीएल 2026 में जीत का खाता खोला था।

बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर