महादेव मित्र मंडल ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया अपना 34 वां स्थापना दिवस ओम पुष्पद को सर्व सम्मति से दो वर्ष के लिए बनाया महादेव मित्र मंडल का अध्यक्ष
महादेव मित्र मंडल ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया अपना 34 वां स्थापना दिवस
ओम पुष्पद को सर्व सम्मति से दो वर्ष के लिए बनाया महादेव मित्र मंडल का अध्यक्ष
सारंगपुर/// नगर की एकमात्र धार्मिक संस्था महादेव मित्र मंडल द्वारा अपने 34 वें स्थापना दिवस पर सोमवार शाम को अकोदिया रोड स्थित अंजनी मैरिज गार्डन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महादेव मित्र मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धी तथा कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल ने भव्य सावन सवारी निकाली दीपदान कार्यक्रम किया विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन मंत्री गौतम टेटवाल का स्वागत मंडल द्वारा किया गया 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में एवं मंडल के द्वारा भव्य महा आरती एवं महाकाल चौराहे पर प्रसादी वितरण का कार्य मंडल द्वारा किय महाशिवरात्रि पर बाबा श्री बटेश्वर महादेव गांधी चौक पर अभिषेक कर एवं श्री चिंतामनेश्वर महादेव देव कुआं मंदिर पर प्रसादी के तौर पर दो क्विंटल खिचड़ी का वितरण किया गया सामाजिक उत्सव एवं चल समारोह में मंडल के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया महाकाल चौराहे पर अध्यक्ष विजय वर्गी ने अपने पिता की स्मृति मे महाकाल गेट का निर्माण कराया सहित अन्य कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया । आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने प्रस्तुत किया। वही संगठन मंत्री दिनेश सिसोदिया ने संगठन की रीति निती से अवगत कराते हुए कहा कि मंडल की स्थापना 9 सितंबर 1990 को हुई थी तब से मंडल ने कई उतार चढ़ाव देखे इन 34 सालों में मंडल द्वारा कई रचनात्मक कार्यों को किया है साथ ही सनातन संस्कृति को कायम रखने के लिए अनेको कार्य किए हैं मंत्री श्री सिसोदिया ने संगठन के सभी परामर्श सदस्यों की राय शुमारी से आगामी 2 वर्ष के लिए ओमप्रकाश पुष्पद को मंडल का अध्यक्ष मनोनीत कर घोषणा की गई जिसका सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान कर नव नियुक्त अध्यक्ष का साफा बांधकर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया वही मंडल द्वारा निवृत्त मान अध्यक्ष का प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मान किया। वही नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पुष्पद ने सभी सदस्यों के सहयोग से धार्मिक आयोजनों के साथ रचनात्मक कार्यों को करने की बात कही। बेठक का संचालन सचिव जितेन्द्र सोलंकी ने किया तथा आभार वैभव पुष्पद ने माना। इस दोरान महादेव मित्र मंडल के वरिष्ठ परामर्श दाता कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित सदस्य उपस्थित थे।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई