मैया के जयकारों के साथ निकाली, माँ की शोभायात्रा कालीसिंध घाट पर श्रद्धालुओं ने बाड़ी का किया विसर्जन
मैया के जयकारों के साथ निकाली, माँ की शोभायात्रा
कालीसिंध घाट पर श्रद्धालुओं ने बाड़ी का किया विसर्जन
सारंगपुर//
शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि में नगर के भक्तों की धूम के साथ रविवार को गाडरी वाड़ा चौक लाल माता मंदिर से ज्वारे की बाड़ी के साथ नो दिवसीय अखंड ज्योति का विसर्जन कालीसिंध घाट पर किया गया। इस दौरान सामाजिक लोगों द्वारा बड़ी संख्या में महिलाओं को शामिल कर माता के जयकारों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा रंगेरवाड़ी, जमास्जिद, सदर बाजार, गांधी चौक होते हुए कालीसिंध विसर्जन घाट पर पहुंची जहा घाट स्थित आदिशिक्ति की पूजा कर लोगों को बधाई दी गई। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मी शोभायात्रा की व्यवस्था में लगे दिखाई दिए। यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं में बहिनिया परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आज हनुमान मंदिर में चढ़ाया जाएगा चोला :
लालमाता मंदिर समिति ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाड़ी विसर्जन के पश्चात सोमवार को बदलीपुरा हनुमान मंदिर पहुंच कर चोला चढ़ाया जाएगा। मंदिर की पूजा पाठ के बाद ही इंदौर से आए सभी श्रद्धालु अपने शहर के लिए प्रस्थान करेंगे ज्ञात हो कि यह व्यवस्था मंदिर समिति की और से अनेक वर्षों से चली आरही है।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा