कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टक्कर आज, कौन मारेगा बाज़ी?
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें और KKR की टीम 7वें नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमें मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ना चाहेंगी। आइए मैच से पहले जानते है कि दोनों का रिकॉर्ड कैसा है।
KKR का है मजबूत किला
कोलकाता के ईडन गार्डन्स का मैदान KKR का होम ग्राउंड है और उसका यहां पर दबदबा रहा है। KKR ने अभी तक कुल 92 मुकाबले जीते हैं, जिसमें से 53 में जीत दर्ज की है और 39 में टीम को हार मिली है। यहां पर टीम का हाईएस्ट स्कोर 261 रन रहा है। वहीं, सबसे कम स्कोर 108 रन रहा है।
पंजाब किंग्स जीत पाई सिर्फ चार मैच
दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम का रिकॉर्ड कोलकाता के ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है और 9 मैच हारे हैं। पंजाब के नाम ही कोलकाता में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। वह यहां पर 262 रनों का स्कोर खड़ा कर चुकी है।
अपने घर पर मौजूदा सीजन में KKR हार चुकी तीन मैच
कोलकाता के मैदान की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे स्ट्रोक लगाने में मुश्किल नहीं होती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। मौजूदा सीजन में KKR ने कोलकाता के मैदान पर अभी तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है और सिर्फ एक में जीत दर्ज की है।
IPL 2025 के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड:
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मारकंडे।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, मुशीर खान, पायला अविनाश।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण