खरगोन हादसा: बेकाबू कार ने चार को कुचला, एक की जान गई
खरगोन। खरगोन जिले के महेश्वर (धरगांव) में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस हादसे में पिता-बच्ची समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना सुलगाव फाटे पर यशराज कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 4 लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धरगांव निवासी हार्डवेयर व्यापारी मुन्ना कर्मा अपनी बाइक से लाल मिर्ची खरीदने धरगांव से सुलगाव फाटे पहुंचे थे. उसी समय बड़वाह की ओर से आने वाली तेज रफ्तार कार ने उन्हें और वहां खड़े शांतिलाल पाटीदार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान हादसे की चपेट में झापड़ी निवासी शुभम और उनकी 5 साल की बेटी भी आ गए।
आधा किलोमीटर दूर रुकी कार
हादसे में कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर एक नीम के पेड़ के पास टकरा कर रुकी. इस हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में हुई एक की मौत
हादसे में घायल होने के बाद मुन्ना कर्मा और शांतिलाल को मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. किरण वर्मा ने बताया कि सुबह तीन मरीजों को असपताल लाया गया था. मुन्ना कर्मा की हालत गंभीर थी, उनके शरीर में कई जगह गंभीर फ्रैक्चर और चोटें पाई गई थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. इसके अलावा शांतिलाल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वे स्वयं धामनोद इलाज के लिए चले गए हैं. एक व्यक्ति को मामूली रूप से घायल होने पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश भी शुरू कर दी है. घटना के समय गाड़ी कौन चला रहा था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’