केरल के सीएम के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
केरल| के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियों का विवरण दिया है। विजयन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने हलफनामे में 45 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति का उल्लेख किया है। इसमें विभिन्न बैंकों में जमा राशि और कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के शेयर शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 56 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें एक आवासीय संपत्ति और पथिरियाड अंसोम में 78 सेंट कृषि भूमि शामिल है।
पत्नी के नाम भी 96 लाख की संपत्ति
उनकी पत्नी के पास 60 लाख रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 80 ग्राम सोना भी शामिल है। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति 36 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने किसी भी देनदारी से इन्कार किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में विजयन की आय 5.33 लाख रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 5.77 लाख रुपये थी। विजयन ने 1963 में थालास्सेरी के सरकारी ब्रेनन कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स किया था।
मुख्यमंत्री पर लंबित मामले
विजयन ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर छह मामले लंबित हैं। इनमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही एक जांच शामिल है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला एसएनसी-लैवलीन से संबंधित है, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके बरी होने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है। यह मामला अभी भी शीर्ष अदालत में लंबित है।
ईडी जांच का विवरण
ईडी की जांच केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) द्वारा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु मसाला बॉन्ड फंड के उपयोग से संबंधित है। एजेंसी ने विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, केरल उच्च न्यायालय ने इस नोटिस पर रोक लगा दी है। केरल में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात