जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
वाशिंगटन । दिग्गज कारोबारी जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। बेजोस ने अमेजन के 3 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे हैं। साल 2024 में उन्होंने कुल 13 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे। अब उनकी कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर हो गई है। जिससे वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के संस्थापक बेजोस ने कंपनी के 3 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे। इससे 2024 के लिए उनकी कुल अमेजन शेयर बिक्री 13 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। गीक वायर की रिपोर्ट के मुताबिक, बेजोस ने 1.6 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, जब अमेजन के शेयर की कीमत फिर से 200 डॉलर के करीब पहुंची। यह कीमत जुलाई में भी 200 डॉलर पहुंची थी, जब उन्होंने पहले भी शेयर बेचे थे। 1997 में नैशदैक पर लिस्ट होने के बाद यह अमेजन के शेयर की सबसे ऊंची कीमत थी। शेयरों की यह बिक्री अमेजन की तीसरी तिमाही में मजबूत कमाई की रिपोर्ट के बाद हुई। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में 42.8 अरब डॉलर बढ़ी है, जो अमेजन के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से है।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?