ईटानगर: छात्र संघ चुनाव हिंसा में कई घायल, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 10 लोगों को हिंसा के मामलों में गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अभी भी गोलीबारी की आवाजें सुनने को मिल रही हैं।
दरअसल अरुणाचल प्रदेश में ऑल न्याशी छात्र संघ (एएनएसयू) चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना हो रही थी। मतगणना के दौरान ही दो गुटों में विवाद हो गया और ये विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस अधीक्षक (राजधानी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे मतगणना के दौरान सिद्धार्थ हॉल में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। उन्होंने बताया कि झड़प में धारदार हथियारों और लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई, जिससे हालात बिगड़ गए। पुलिस ने भी हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और भीड़ पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी पहाड़ी इलाकों से छिटपुट गोलीबारी की घटनाएं जारी हैं। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो दोनों गुट अस्पताल में भी भिड़ गए, जिसके चलते घायलों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।
पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वोटों की गिनती जारी है। गोलीबारी और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि साल 1982 में गठित एएनएसयू पूर्वोत्तर के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर