हिजबुल्लाह के ड्रोन यूनिट के प्रमुख को मार गिराया इजरायल ने
तेल अवीव । इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ड्रोन यूनिट के प्रमुख मुहम्मद सरूर को निशाना बनाया। माना जा रहा है कि इस हमले में मुहम्मद सरूर मारा गया है। यह हमला बेरूत के दहिह में एक बहुमंजिला इमारत की खास मंजिल पर किया गया है। इजरायल का कहना है कि इस जगह पर हिजबुल्लाह का ड्रोन कमांडर छिपकर रह रहा था। आर्मी रेडियो ने कहा है कि हमला सफल माना जा रहा है।
लेबनान के हिजबुल्लाह से जुड़े समाचार आउटलेट अल मायादीन ने दावा किया कि हमले में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के मीडिया ने बताया कि इमारत पर तीन अलग-अलग मिसाइलों ने हमला किया। दहिह लेबनान की राजधानी बेरूत का दक्षिणी उपनगर है, जो लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के गढ़ के रूप में जाना जाता है।
हमलों की रिपोर्ट के बाद, उत्तरी गोलान हाइट्स में ओडेम और एल रोम के इजरायली इलाकों में रॉकेट सायरन बजने लगे। बाद में आईडीएफ ने सायरन को गलत अलार्म के रूप में पहचाना। आईडीएफ ने बेरूत पर हमले की की पुष्टि दोपहर 3:13 बजे की। शाम 4:00 बजे, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के अलावा, 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच, इजरायल ने लेबनान के इलाकों ऐता अल-जबल, तौल, शाहौर, हौमिन अल-फौका, महरौना, काना, ऐनाथा, अल-तैरी, अंसारिया-अदलून क्षेत्र, तैबेह, अर्माटा, मजदल सिलम, अल-जुमैजमा, जबल अल-रेहान हाइट्स, मशघरा और शकरा में हमला किया।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया