लेबनान-गाजा में बम बरसा रहा इजराइल, हालात बहुत ज्यादा खराब
गाजा। इजराइल की ओर से लेबनान और गाजा में बम बरसाए गए हैं और उसका नतीजा ये है कि ग्राउंड में स्थिति काफी भयानक है। वहां रहने वाले लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। जो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, वहां के हालात तो बहुत ज्यादा खराब हैं। हर तरफ सिर्फ खून ही खून है और सड़कों पर लाशें पड़ी हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर उन जगहों पर अभी क्या हालात हैं।
अलजजीरा ने वॉर जोन में रह रहे कई लोगों से मुलाकात की है और जाना कि वहां किस तरह से लोग रह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी लेबनान और गाजा में काफी भयावह हालात हैं। इजराइल की सेना नॉर्थ गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर की घेराबंदी कर रही है। इजराइल के फाइटर प्लेन हवा से बमबारी, ड्रोन हमले कर रहे हैं।
कई रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है। जगह को खाली करने की चेतावनी दी गई है, लेकिन हजारों फिलिस्तीनी नागरिक अपनी जमीन पर डटे हैं। हम बार-बार वर्ल्ड कम्युनिटी से अपील कर रहे हैं कि वे गाजा में चल रहे कुछ अस्पतालों को बनाए रखने में मदद करें और हमारे लोगों को आवश्यक हेल्थ सर्विस प्रदान करना जारी रखें, जो इजराइलियों की ओर से की जा रही बमबारी और गोलाबारी से पीड़ित हैं। इजराइल की सेना नागरिक सुरक्षा और पैरामेडिक टीमों को भी निशाना बना रहा है और बम में घायल हुए लोगों की मदद करने के लिए भी लोगों को रोका जा रहा है लेकिन, चाहे कुछ भी हो जाए, हम अपने लोगों की सेवा करते रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के हालात गंभीर हैं, जहां सिर्फ खून ही खून था। वहीं लेबनान की राजधानी बेरूत में भी हालात बहुत खराब हैं।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में