इजरायल ने लेबनान पर दागीं मिसाइल व तोपें, हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह
तेल अवीव। इजरायल ने लेबनान के हिजबुल्लाह पर पेजर अटैक के बाद तोप और मिसाइलों से जबरदस्त हमले किए हैं। इन हमलों में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकाने तबाह हो गए। मजदल सेलम इलाके में इजरायली वायु सेना के हमले के अलावा इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने दक्षिणी लेबनान के अन्य पांच क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के ढांचों पर हमला किया। यह हमला पेजर अटैक के बाद हुआ है, जिसमें हजारों की संख्या में हिजबुल्लाह के लड़ाके घायल हुए हैं।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि बुधवार रात से सुबह तक वायु सेना ने ओडेसेह, मरकाबा, ब्लिडा, मारून एल रास और चिहिन क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। उत्तरी इजरायल में लेक किन्नरेट के क्षेत्र में कई इलाकों में ड्रोन घुसपैठ अलर्ट जारी किए गए। तिबेरियास, कफर नहूम और गिनोसार सहित अन्य स्थानों पर सायरन बजने लगे। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि गैलिली सागर क्षेत्र में सायरन बजने के बाद एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया, जो इराक से इजरायली क्षेत्र में आया था। तिबेरियास में ड्रोन घुसपैठ की आखिरी चेतावनी 11 अक्टूबर, 2023 को दी गई थी।
इराक से इजरायल पर ड्रोन हमला मंगलवार को लेबनान में हजारों हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर विस्फोट में घायल होने के बाद हुआ है। इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि इजरायली तोपों ने लेबनान के दक्षिण में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया। इजरायल का कहना है कि अपनी रक्षा के लिए हिजबुल्लाह के खतरे के खिलाफ काम करना जारी रखेगी।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा