IPL 2025: ईशांत शर्मा पर लगा जुर्माना, मैच फीस में 25% की कटौती
Ishant Sharma: IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को तगड़ा नुकसान हुआ है. ये नुकसान उन्हें उन पर लगे जुर्माने के तौर पर हुआ है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को IPL का नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उनके मैच फीस में 25% कटौती की गई है. अब सवाल है कि ईशांत शर्मा कप्तान तो नहीं जो स्लो ओवर रेट का उन पर जुर्माना लग जाएगा. फिर बीच IPL में उन्होंने कौन सा ऐसा नियम तोड़ दिया? और ऐसा उनसे हुआ कब?
ईशांत से क्या भूल हुई, जो सजा उनको मिली?
6 अप्रैल को IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ. हैदराबाद में खेले इसी मुकाबले के दौरान ईशांत शर्मा को नियम तोड़ने का दोषी पाया गया. हालांकि, IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में घटना का साफ तौर पर जिक्र नहीं है. उसमें बस इतना कहा गया कि ईशांत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उन्हें लेवल 1 का दोषी पाया गया है. चूंकि ईशांत ने गलती मान ली है, इसलिए इस पर और ज्यादा सुनवाई नहीं होगी.
मैच में ईशांत शर्मा का फीका प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने मुकाबला 7 विकेट से जीता. जीत के लिए मिले 153 रन के लक्ष्य को उन्होंने 16.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. ईशांत शर्मा इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे. हालांकि वो गेंद से कमाल दिखा नहीं सके. गुजरात टाइटंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मैच में ईशांत शर्मा सबसे महंगे गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटा दिए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला.
IPL में ईशांत शर्मा का प्रदर्शन
IPL में गुजरात टाइटंस, ईशांत शर्मा की 7वीं टीम है. IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें बस 1 विकेट ही हासिल किया है. ईशांत शर्मा के IPL में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो अब तक खेले 113 मैचों में 93 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 5 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं.

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया