भारतीय-अमेरिकियों ने हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ निकाली विरोध रैली
कनाडा और बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा। इस बीच, सिलिकॉन वैली में भारतीय अमेरिकियों ने हिंदुओं के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए रैली निकाली।
मिलपिटास सिटी हॉल में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए प्रमुख सामुदायिक नेताओं ने हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के बारे में बात की। साथ ही अमेरिकी नेताओं से मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा करने और कनाडा तथा बांग्लादेश की सरकारों को उनकी हिंदू अल्पसंख्यक आबादी की सुरक्षा के लिए जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया।
खाड़ी क्षेत्र दो लाख से अधिक भारतीय अमेरिकियों का घर है। बताया जा रहा कि रैली में शामिल लोगों ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर हुए हमले की सही तरीके से जांच नहीं होने पर निराशा जताई।
रैली में लोगों ने खालिस्तानी आतंकवाद बंद करो, कनाडाई-हिंदुओं की रक्षा करो, इस्लामी आतंकवाद बंद करो, बांग्लादेशी-हिंदुओं की रक्षा करो के नारे लगाए। उन्होंने कहा, 'हमने खालिस्तानी समर्थकों के मंदिर परिसर में घुसकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को पीटने के वीडियो देखे हैं। यह देखना भयावह है कि दिवाली मनाने गए हिंदुओं का उन द्वारा पीछा किया जा रहा है।'
उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि पुलिस खालिस्तान समर्थकों के साथ पहले से ही साठगांठ कर रही थी और हिंदू श्रद्धालुओं को पीट रही थी। कनाडा में हिंसा की स्वतंत्रता को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में तैयार किया जा रहा है। कनाडाई-हिंदुओं के बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा को लेकर ट्रूडो सरकार से हमारा भरोसा उठ चुका है।'
कनाडा में खालिस्तानियों द्वारा कनाडा में हिंदुओं और बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूहों पर किए जा रहे हमलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हम एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य हैं।
कोएलिशन ऑफ हिंदूज इन नॉर्थ अमेरिका की पुष्पिता प्रसाद ने कनाडा में उनकी टीम को सिख फॉर जस्टिस द्वारा निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान